Breaking News

दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, राज्यमंत्री ने बांटी यूनिफॉर्म और जूते

फतेहपुर। पढ़ाई की राह में सुविधाओं की कमी दिव्यांग बच्चों के हौसले को नहीं रोक सकती। जरूरत है तो सिर्फ उन्हें सही अवसर और सहयोग देने की। बुधवार को बचपन डे-केयर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में जब दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नई यूनिफॉर्म और जूते वितरित किए गए, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री पशुपालन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान ने बच्चों को यूनिफॉर्म और जूते वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार और विभाग की ओर से विशेष बच्चों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सेंटर की व्यवस्थाओं और बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विशेष बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित त्रिवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा, बचपन डे-केयर सेंटर के समन्वयक पवन त्रिवेदी, विशेष शिक्षक एवं सेंटर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों एवं अतिथियों ने बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखने पर जोर दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *