Breaking News

हजारों समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे पूर्व राज्यमंत्री, गूंजे देशभक्ति के नारे

खागा, फतेहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को लेकर हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने बुधवार को हजारों समर्थकों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। नौबस्ता गंगा घाट से शुरू हुई बाइक रैली चौकी चौराहा स्थित महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों ने बाइक पर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ हिस्सा लिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। रैली के दौरान लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का संदेश भी दिया गया।

पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना के साथ राष्ट्रीय पर्वों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थाना सुल्तानपुर घोष की पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने रैली के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए।

इस मौके पर आदित्य प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, गौरव सिंह, आलोक सिंह, रशीद और ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार खागा विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री दुग्ध एवं पशुधन कृष्ण पासवान के नेतृत्व में भी तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जुगेश सिंह, तब्बूल सिंह सहित हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

About NW-Editor

Check Also

टीआईआईएस में दाखिले का मौका, 27 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

फतेहपुर। टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (Tata Indian Institute of Skills) मुंबई एवं अहमदाबाद में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *