Breaking News

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरिद्वार में 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

सावन के पहले सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा स्नान और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए करीब 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए।

वहीं, हरियाणा में कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2,200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

इधर, मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

देशभर के शिवालयों में सुबह से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

लाश पर रख दी बाइक ताकि लगे हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल ने खोली पत्नी की साजिश

बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *