Breaking News

चेयरमैन ने किया इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का उद्घाटन

फतेहपुर। शहर के पनी चौक स्टेशन रोड पर अंजुम एंड सन्स फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान शोरूम के संचालक शाह अनुम उर्फ अन्नु ने बताया कि उनके यहां फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी, सोफा सेट, कुर्सी, मेज सहित सभी डिजाइन दार फर्नीचर और सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके यहां फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसके तहत लोग आसानी से कोई भी सामान खरीद सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता मोहम्मद अंजुम पिछले 30 वर्षों से वीनस इलेक्ट्रॉनिक के नाम से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चला रहे हैं। जहां पर लोगों ने पहुंच कर अपने मनपसंद इलेक्ट्रॉनिक के सामानों को खरीदा है और उन पर विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर व्यापारी नेता किशन मेहरोत्रा, प्रदीप गर्ग, अनिल सिंह, अनिल वर्मा, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद मोबीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *