Breaking News

फतेहपुर में यादव समाज के बीच पहुंचे चौधरी राजेश यादव, सामाजिक एकजुटता और भाईचारे पर दिया जोर

फतेहपुर। अखिल भारतीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने अहिरन पुरवा पहुंचकर यादव समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक विषयों पर संवाद करते हुए सभी का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने के साथ आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया।

दौरे की शुरुआत यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव से मुलाकात के साथ हुई। इसके बाद चौधरी राजेश यादव ने गांव में भ्रमण कर शंकर यादव, रमेश यादव, रामाश्रय यादव, उदयभान यादव, रोहित यादव और शुगर सिंह यादव समेत समाज के अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

रोहित यादव के पिता के निधन की जानकारी मिलने पर चौधरी राजेश यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

इसके बाद चौधरी राजेश यादव जगन्नाथ मेले में पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पूर्व प्रमुख दूरबीन सिंह यादव से भी भेंट की। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

इसके बाद उन्होंने जिला छात्र सभा अध्यक्ष सुशील यादव से मुलाकात की। वहीं, आल्हा सम्राट लल्लू प्रसाद को भी भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया और पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस दौरान पूर्व प्रधान शिवकुमार यादव पहलवान सुजरही, पूर्व प्रधान संजय यादव, पूर्व प्रधान मंडेला यादव, सुरेश यादव सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। दौरे के दौरान सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और समाज के लोगों के सुख-दुख में सहभागिता को लेकर चर्चा हुई।

About NW-Editor

Check Also

खागा में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार मिश्र का हुआ सम्मान, शिक्षकों ने जताया गर्व

खागा, फतेहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र ऐरायां में सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *