Breaking News

फतेहपुर में जमीन के विवाद को लेकर युवती ने चाचा-चचेरे भाइयों पर लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट बुधवा निवासी संध्या मिश्रा पुत्री देवेंद्र मिश्रा ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने चाचा और उनके तीन बेटों पर जमीन पर कब्जा करने, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में संध्या मिश्रा ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं और करीब डेढ़ से दो बीघा जमीन पर खेती-बाड़ी कर जीवनयापन करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने उसे और उसके इकलौते भाई को पढ़ाया-लिखाया। उसका भाई तहसील बिंदकी में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के जूनियर के रूप में कार्य सीख रहा है, जबकि पीड़िता घर पर रहती है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके चाचा महेंद्र कुमार मिश्रा शराब के आदी हैं। उनके तीन पुत्र अतुल मिश्रा, अमित मिश्रा और अनुरुद्ध मिश्रा हैं। आरोप है कि चाचा और उनके बेटों सहित अन्य लोगों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

संध्या ने आरोप लगाया कि उसके दिव्यांग माता-पिता के हिस्से की जमीन और मकान पर चाचा व उनके बेटों ने कब्जा कर रखा है। उसने यह भी बताया कि करीब 90 वर्षीय वृद्ध बाबा भी चाचा और चचेरे भाइयों से मारपीट के डर के कारण उनके पक्ष में बोलने के लिए मजबूर हैं।

15 सितंबर की घटना का भी लगाया आरोप

पीड़िता ने 15 सितंबर की शाम की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह अपने भाई को बुलाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान चाचा महेंद्र मिश्रा और उनके पुत्र अमित व अनुरुद्ध वहां मौजूद थे। आरोप है कि शराब के नशे में अमित मिश्रा ने उस पर बोतल से शराब छिड़कने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके सीने में धक्का मार दिया गया।

घटना के बाद युवती घर पहुंची और फोन के माध्यम से जहानाबाद थाने की पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही संबंधित लोग मौके से निकल गए। पुलिस के जाने के बाद कथित तौर पर उसे धमकी दी गई कि उसे कहीं नहीं छोड़ा जाएगा और बदनाम करने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने अपने भाई और दिव्यांग माता-पिता की जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रशासन से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

About NW-Editor

Check Also

ओजोन परत बचाने को छात्राओं ने जगाई जागरूकता, पोस्टर और नाटिका से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फतेहपुर। डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस-2026 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *