Breaking News

प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे CM योगी, भूटान नरेश

 

प्रयागराज- सीएम योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने संगम में डुबकी लगाई है। इसके बाद गंगा पूजन और आरती की, फिर अक्षयवट पहुंचे। वहां दर्शन-पूजन किया। योगी और भूटान नरेश के साथ लखनऊ से विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महाकुंभ आए। अरैल घाट से बोट में सवार होकर संगम गए और स्नान किया। इस दौरान भूटान नरेश ने योगी के साथ पक्षियों को दाना खिलाया और फोटो भी खिंचवाई।

योगी के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। शाम 4 बजे के बाद खोला जाएगा। 5 फरवरी को पीएम मोदी महाकुंभ आ रहे हैं, ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल घाट और संगम नोज तक की व्यवस्था को भी देखेंगे।

महाकुंभ का आज 23वां दिन है। अब तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह 10 बजे तक 42 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कल यानी वसंत पंचमी पर 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इधर, 29 जनवरी को हुई भगदड़ से संबंधित अफवाह फैलाने के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया।

About NW-Editor

Check Also

“चुनावी संकेतों से बांग्लादेश में सियासी हलचल, सुरक्षा को लेकर सवाल”

बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक हिंदू व्यापारी की निर्मम हत्या और चुनाव पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *