Breaking News

संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस ने तेज की कवायद, राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने असोथर ब्लॉक का लिया जायजा संगठन सृजन अभियान के तहत ललौली पहुंचे कांग्रेस नेता, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

हबीबउद्दीन खान संवाददाता

फतेहपुर (न्यूज़ वाणी)। जिले में कांग्रेस संगठन को गांव और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद के दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पर्यवेक्षकों ने असोथर ब्लॉक की संगठनात्मक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम ललौली में ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई।
अभियान के तहत राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर, प्रदेश चेयरमैन अवनीश सलूजा और प्रभारी राहुल राय जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ ललौली पहुंचे। यहां उन्होंने असोथर ब्लॉक कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता और संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।
बताया गया कि जिले में प्रवास के दौरान पर्यवेक्षक पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों से भी बातचीत कर संगठन के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। अभियान से संबंधित रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाई जा रही है।
राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर ने बताया कि विभिन्न ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की स्थिति का आकलन किया गया है। उन्होंने असोथर ब्लॉक में पार्टी संगठन की स्थिति को बेहतर बताया।
इस दौरान जिला सचिव सफीक अली, हबीबउद्दीन खान, ब्लॉक अध्यक्ष आफताब खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, शिवा द्विवेदी, विजय प्रताप सिंह, ब्लॉक महासचिव सराफत खां, अजहरुद्दीन खान, मयंक कश्यप, संतोष निषाद, रणविजय तथा ब्लॉक सचिव मो. साहिल, फैजान रजा, फैजान, सलामत, इसरार, राशिद और हिसामुद्दीन सहित ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर कोर्ट में किए पेश

फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *