Breaking News

ग्रेट निकोबार में जंगल कटान के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू

– भाजपा सरकार पर कांग्रेसियों ने लगाए गंभीर आरोप
– जंगल कटान के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी।
फतेहपुर। ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित परियोजना के लिए जंगलों की कटान के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बैनर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने करीबी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार द्वीप के 161 वर्ग किलोमीटर जंगल क्षेत्र को अडानी समूह के लिए आवंटित किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार करोड़ों पेड़ लगाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े जंगलों को खत्म किया जा रहा है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रकृति और पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार जंगलों और प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार है। आरिफ गुड्डा ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान पूरे देश में 15 जून तक चलाया जाएगा और इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ महिला नेता संतोष कुमारी शुक्ला, प्रेम शंकर त्रिवेदी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, इंजी. देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, मनोज घायल, अब्दुल हफीज, आशीष गौड़, सहाब अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *