Breaking News

मारपीट किए जाने की दी तहरीर

– पीड़ित सलमान हुसैन।
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चांद खां का हाता निवासी सलमान हुसैन पुत्र रिजवान हुसैन ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि बीती सात जून को रात सवा नौ बजे वह अपने भाई कामरान व पिता रिजवान को रेलवे स्टेशन कार से छोड़कर वापस घर जा रहा था। जब वह बिन्दकी बस स्टाप के निकट पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए गाड़ी रोकी तभी कुछ अज्ञात युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों ने उसकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके अभियुक्तों पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किए जाने की गुहार लगाई है।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *