Breaking News

बीस दिवसीय कला प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

– अतिथियों ने बच्चों की चित्रकारी की प्रशंसा कर दिए प्रमाण पत्र
– कार्यशाला के समापन पर प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी बच्चे।
फतेहपुर। आरएस एक्सेल इंग्लिश अकेडमी परिसर में चल रहे बीस दिवसीय कला प्रशिक्षण की कार्यशाला का समापन रचनात्मक एवं कलात्मक रूप में किया गया। यह कार्यशाला राज्यकला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं आरएस एक्सेल इंगलिश अकेडमी के संयुक्त तत्वावधान से शुरू हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीपीजी कॉलेज कानपुर की चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ० शुभम शिवा ने दीप प्रज्जवलन, सरस्वती प्रतिमा में माल्यार्पण एवं फीता काट कर प्रतिभागियों के बनाए चित्रों का अवलोंकन किया। विद्यालय के प्रबंधक मयूर गुप्ता, प्रधानाचार्य एवं संयोजक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया। श्रीकृष्ण मिश्र, शिक्षक सौरभ कुमार ने भी अपने संभाषण में बच्चों को चित्रकारी की प्रशंसा करते हुए आर्शीवचन कहे जाने के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर रमेश कुमार शर्मा, नीती श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शिखा मिश्रा, रिया, सताक्शी, सुचित्रा पाण्डेय, अमन प्रताप पाल, अंशिका मौर्य, अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहकर बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *