Breaking News

फिट इंडिया व पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली

– युवाओं ने दिया स्वस्थ भारत का संकल्प
– पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकले साइकिल यात्री।
फतेहपुर। विश्व पर्यावरण संरक्षण एवं फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार सुबह इंडियन रेडक्रास सोसाइटी और स्पोर्ट्स स्टेडियम के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। रेडक्रास भवन से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकाली गई साइकिल रैली को जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों, स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों, सदाशिव इंटर कॉलेज रेल बाजार, विद्या त्रिपाठी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा नगर के सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागी साइकिल चलाओ-पर्यावरण बचाओ, साइकिल चलाओ-ईंधन बचाओ और पानी बचाओ-जीवन बचाओ जैसे जागरूकता नारों के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए आगे बढ़े। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी द्वारा समय-समय पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य देने के लिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे ईंधन की बचत और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आती है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा सभी प्रतिभागियों को बिस्कुट वितरित किए गए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. विवेक श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र अग्निहोत्री, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, चौतन्य कुमार, डॉ. वकील अहमद सिद्दीकी, आशीष गौड़ एडवोकेट, उमेश कुमार श्रीवास्तव, गोरेलाल लोधी, जितेंद्र शुक्ल, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, अंगद सिंह चंदेल, मनीष सिंह, संजय गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, कौशल कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक एथलेटिक्स मोहम्मद आरिफ खान, खेलो इंडिया के जितेंद्र यादव, हैंडबॉल के मोहित यादव, क्रिकेट के पुष्पेंद्र सिंह, क्रीड़ा भारती के शुभम पाल, आर्मी ट्रेनिंग से अभिनेष मौर्य, आचार्य रामनारायण एवं सुधांशु कुमार सहित अनेक खिलाड़ियों और युवाओं ने भी रैली में सहभागिता कर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *