Breaking News

डिलीवरी बॉय को अमेरिका में घुसने की कोशिश पड़ी भारी

पानीपत के मुखीजा कॉलोनी के रहने वाले शुभम का अमेरिका जाने का सपना एक बुरे अनुभव में बदल गया। अवैध रूप से दीवार फांदकर अमेरिका में घुसने की उसकी कोशिश नाकाम रही, और 28 फरवरी को उसे डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया। वह एक महीने पहले 28 जनवरी को दीवार फांदकर अमेरिका में घुसा था। अब उसे वापस भेज दिया गया है। यहां आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो सगे भाई एजेंटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पैसा कमाने गया था अमेरिका मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शुभम ने बताया कि वह मुखीजा कॉलोनी, जाटल रोड का रहने वाला है।

वे तीन भाई। सबसे बड़ा वह खुद है। उससे छोटा साहिल व सबसे छोटा सचिन है। जून 2024 में शहर में डिलिवरी ब्वॉय का काम करता था। इस दौरान घर पर दो सगे भाई संदीप व मंदीप निवासी गांव अहर जिला पानीपत आकर मिले। संदीप ने कहा कि वह उसे अमेरिका भिजवा देगा। वहां बहुत पैसा कमा लेगा। वहां काम दिलवाने की भी जिम्मेदारी उनकी ही है। अक्टूबर 2024 में संदीप फिर घर गया। जिसने पासपोर्ट और 6 लाख रुपए ले लिए। 7 अक्टूबर को अमेरिका भेजने के लिए कहा कि सामान लेकर दिल्ली चल, वहां उसकी फ्लाइट है।

इस दौरान उसने 2 लाख रुपए और लिए। दिल्ली से वह ब्राजील पहुंचा। इसके बाद संदीप ने वहां उससे 12 लाख रुपए और मांगे। परिजनों को कह कर उसने 12 लाख रुपए और दिलवा दिए। अलग-अलग देशों से होते हुए 28 जनवरी को संदीप ने अमेरिका जाने के लिए उससे दीवार कूदवा दी। जहां उसे अमेरिका पुलिस ने पकड़ लिया और उसे कैंप में डाल दिया। अमेरिका पुलिस ने गैर कानूनी पाए जाने पर वापस पनामा भेज दिया। वहां से 28 फरवरी को उसे दिल्ली एयरपोर्ट वापस भेज दिया। आरोपियों ने उससे 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली।

About NW-Editor

Check Also

“तमिलनाडु में अपराधियों पर बड़ा एक्शन: 3 दिन में 3246 गिरफ्तार, करोड़ों के ड्रग्स जब्त”

तमिलनाडु पुलिस ने 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *