Breaking News

धाता में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया क्षेत्र, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए दीप

धाता, फतेहपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विकास खंड धाता क्षेत्र में आशीर्वाद का दीपक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, मंदिरों, विद्यालयों एवं घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम मनाया गया।

नरसिंहपुर कबरा स्थित हनुमान मंदिर और नगर पंचायत धाता कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान ने पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में आकर्षक रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, घरों और विद्यालयों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह दीपों की रोशनी दिखाई दी और कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की जिंदगी खत्म; परिवारों में मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *