Breaking News

फतेहपुर के वैसापुर हनुमान मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और दानपात्र की रकम गायब

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैसापुर स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने घंटा चोरी करने के साथ ही हनुमान जी का चांदी का मुकुट और मंदिर में रखा चढ़ावे का रुपया भी चोरी कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार सुबह जब पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो हनुमान जी के सिर से चांदी का मुकुट गायब था। इसके अलावा दानपात्र में रखी चढ़ावे की रकम भी नहीं मिली। मंदिर में चोरी की जानकारी होते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने घटना की लिखित शिकायत कोतवाली खागा पुलिस को दी है। उन्होंने मंदिर में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस मंदिर के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों की मदद से चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *