Breaking News

खेती-किसानी से बेटे की पढ़ाई तक संघर्ष, फतेहपुर के दिनेश कुमार ने हासिल की सरकारी नौकरी

फतेहपुर। बिंदकी तहसील के ग्राम कैवई निवासी दिनेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। दिनेश कुमार का चयन लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डेंटल सर्जन के पद पर हुआ है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

दिनेश कुमार की यह सफलता संघर्षों से भरी रही है। उन्होंने वर्ष 2009 में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से डेंटल का कोर्स पूरा किया था। इसके बाद शुरुआती दिनों में उन्होंने लखनऊ और इलाहाबाद में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए अपने अनुभव और ज्ञान को निखारा। लगातार प्रयास और समर्पण के बल पर आखिरकार उन्हें शासकीय सेवा में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई।

अपनी सफलता का श्रेय दिनेश कुमार ने अपने माता-पिता के अथक परिश्रम और त्याग को दिया। उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके पिता भोला प्रसाद सोनकर और माता श्याम कली देवी ने खेती-किसानी करके उनका पालन-पोषण किया। पढ़ाई का खर्च उठाने और बेटे का भविष्य संवारने के लिए माता-पिता ने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

दिनेश कुमार ने कहा कि माता-पिता के इसी त्याग और आशीर्वाद की बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने दिनेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *