थरियांव, फतेहपुर। बाढ़ प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने और समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचे। थरियांव स्थित उद्यमी शिवम पांडेय के पेट्रोल पंप पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
क्षेत्र के लोगों ने मंत्री को बाढ़ और जलभराव के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और किसानों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
इसके बाद मंत्री शहर के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, फसल क्षति और किसानों को मिलने वाली राहत के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।
प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं सहायता संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर शिवम पांडेय एडवोकेट, लकी तिवारी, सोनू यादव, ललित तिवारी, आशीष पांडेय, आदित्य कुमार उर्फ राजा पत्थर वाले, प्रियांशु, चंदन बाबू, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, राजेंद्र मिश्रा, नीरज तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
