Breaking News

भाकियू की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

 

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक नहर कॉलोनी में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भाग लिया। इस दौरान बिजली, पानी सहित जोनिहा मार्ग में ई रिक्शा चालकों को हो रही दिक्कतों को प्रमुख मुद्दा बनाया गया। वही ई- रिक्शा चालकों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह से कहा की बस वाले बेवजह परेशान करते हैं रोड पर चलने नहीं देते हैं और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा की प्राइवेट बस चालकों की हटधर्मिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 30 जून को सहिली में विशाल पंचायत का आयोजन किया जा रहा है जहां पर बिजली पानी की समस्या के साथ ई -रिक्शा चालकों की समस्या उठाई जाएगी और फिर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक उत्तम, नागेंद्र सिंह,नवल सिंह,ज्ञान सिंह यादव, रामसहाय पटेल, संजय सिंह,विवेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम

– महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की उठाई मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *