Breaking News

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी घोषित

 

फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज साहू की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी उपस्थित रहे एवं बैठक का संचालन जिला महामंत्री जय किशन ने किया। उपरोक्त बैठक में पूर्व एजेंडों पर चर्चा उपरांत जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने जिला कमेटी का विस्तार करते संरक्षक पद पर शिव प्रसाद उर्फ मामा, कैलाश चंद साहू, अजय सोनी, जिला मंत्री पद पर अरविंद गुप्ता, विजय पाल, विकास साहू, जिला संगठन मंत्री पद पर संजय सिंह, विकास कश्यप को पुष्पहार पहनाते मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मिष्ठान खिला कर स्वागत करते हुए संगठन की नीतियों की जानकारी प्रदान की। बैठक में प्रेमदत्त उमराव, श्रवण दीक्षित, संदीप श्रीवास्तव, जय किशन प्रशांत सिंह चौहान, आकाश भदौरिया, अजीत विद्यार्थी, अनिल महाजन, लकी साहू, सोनू, संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सोनू शुक्ला, सलामत अली, भंवर सिंह, कैफ अहमद, इसराइल, राजकुमार गुप्ता, नौशाद, वीरेंद्र लोधी, नीरज मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम

– महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की उठाई मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *