Breaking News

डीएम ने गंगा महिला स्वयं सहायता समूह को दिया चेक

 

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स हाईटेक नर्सरी फॉर वेजीटेबल इकाई के संचालक गंगा महिला स्वयं सहायता समूह को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इस इकाई में तैयार पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि का 80 प्रतिशत अंश धनराशि 155460.00 रुपये समूह की अध्यक्ष कुसमा देवी और कोषाध्यक्ष राजकुमारी को दिया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस इकाई में उच्च गुणवत्ता युक्त रोग रहित 179944 शाकभाजी पौधों का उत्पादन किया गया था, जिसकी बिक्री लगभग 70 कृषकों को की गई थी। इससे प्राप्त कुल धनराशि 194944.00 रुपये का 80 प्रतिशत अंश स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया गया है। जनपद में दो हाईटेक नर्सरी स्थापित की गई हैं, जिनमें से एक राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र रमुवा पंथुवा में और दूसरी कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में है। इन नर्सरियों के संचालन से जनपद के शाकभाजी उत्पादक कृषकों को वर्ष में लगभग 25-30 लाख उच्च गुणवत्तायुक्त रोग रहित शाकभाजी पौधे प्राप्त हो सकेंगे, जिससे वे अधिक आय प्राप्त कर सकेंगे।

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *