Breaking News

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादें

– 77 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
– कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसामान्य द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, आवास, पेंशन, सड़क, जल निकासी सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखें, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ समय पर मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *