Breaking News

जिला जज समेत डीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

– ओपन जिम का फीता काटकर किया लोकार्पण

फतेहपुर। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। कारागार में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने ओपन जिम का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने जिला कारागार में बने पाकशाला का निरीक्षण किया। पाकशाला में सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई एवं भोजन गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके अतिरिक्त महिला बैरक का निरीक्षण कर उनके विधिक अधिकारो के विषय पर जागरूक करते हुए बताया गया कि प्रत्येक बंदी को कानून में विभिन्न प्रकार के विधिक अधिकार प्राप्त है जैसे किसी बंदी के पास अधिवक्ता नहीं होता है तो जेल अधीक्षक के माध्यम से कार्यालय जिला विधिक सेवा को निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने का प्रार्थना पत्र दे सकते है। वर्तमान समय में लीगल एड डिफेन्स काउिन्सल सिस्टम के माध्यम से निःशुल्क पैरवी कराई जा रही है। प्रत्येक बंदी को अपने घर वालों से मुलाकात करने का अधिकार, पढ़ने का अधिकार, इलाज करायें जाने के अधिकारो से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी, साथ कारागार के अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से कारागार में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी की। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कल कवि सम्मेलन में गूंजेगी कविताएं

– कवि शिवशरण बंधु के सेवानिवृत्त होने पर कवि सम्मेलन-मुशायरा – पत्रकारों को जानकारी देते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *