Breaking News

मेडिकल कॉलेज बांदा के डॉ मनोज कुमार का नाम हुआ विश्वविख्यात

– विदेश से शोध हेतु चयन होने पर मिल रही बधाइयां
– बुंदेलखंड के मरीज भी उठा सकेंगे लाभ

बांदा। रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के विश्वविख्यात सर्जन डॉ मनोज कुमार को बरिमिंगम युनिवर्सिटी (यू के)ने एलिगेटर स्टडी के माध्यम से यहां शोध के लिए चुना है। इस शोध से मेडिकल कालेज के साथ ही बुन्देलखण्ड और देश का नाम पूरे विश्व में रोशन होगा। गौरतलब है कि इस विश्वस्तरीय अद्वितीय उपलब्धि के लिए चिकित्सा जगत और जनमानस से डॉ मनोज कुमार को बधाइयां मिल रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ मनोज कुमार एम बी बी एस,एम एस,जनरल सर्जरी,आई एम एस, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन का नाम उनकी गुणवत्ता से विश्व के चिकित्सा जगत में चमक रहा है और अब बुन्देलखण्ड के अधिक से अधिक मरीजों को इस शोध का लाभ मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस के कौशल,सर्जरी विभाग के एच ओ डी डॉ कुलदीप कुमार,मीडिया प्रभारी डॉ अनूप सिंह, आई ई सी के अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र चौधरी एवं डॉ मनोज कुमार (7704094496) से संपर्क करें!

About NW-Editor

Check Also

चिल्ला सब्जी मंडी में अचानक जमीन पर गिरा 36 वर्षीय युवक,जिला अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत; आखिर मौत से पहले कहां चल रहा था युवक का इलाज

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। चिल्ला सब्जी मंडी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *