Breaking News

अजय राय और पी.एल. पुनिया के सामने कांग्रेस में शामिल हुए डॉ. वर्मा

लखनऊ:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था जताते हुए आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी, पूर्व मंत्री एवं श्री पी0एल0पुनिया जी-पूर्व सांसद के समक्ष जनपद प्रतापगढ़ से संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त) डॉ0 बी0एल0 वर्मा (बजरंगी लाल वर्मा) जी ने कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी डॉ0 बी0एल0 वर्मा जी के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें पार्टी में विधिवत रूप से शामिल कराया एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश की भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, महिलाएं छात्र, बेरोजगार युवा, सभी त्रस्त हो चुके हैं। एक तरफ जहां किसानों को अपनी फसलों को उचित दाम नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ अग्निवीर योजना के माध्यम से देश के जवानों को छला जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन जघन्य अपराध हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं घट रही हैं। पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को सरकार स्कॉलरशिप नहीं दे पा रही है। पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटकने को विवश हैं और पुलिस की लाठियाँ खा रहे हैं।

श्री राय ने कहा कि देश के आम जनमनास के मुद्दों को जननायक श्री राहुल गांधी जी सदन में प्रमुखता से उठा रहे हैं और उनके साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्षरत हैं। आज यह उसी का ही परिणाम है कि विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था दिखा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ0 बीएल वर्मा जी ने संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश के पद पर रहते हुए कार्य किया। एवं फिर समाज और देश की सेवा के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। वह समय-समय पर किसानों के मुद्दों पर संघर्ष करते रहते हैं।

About Rizvi Rizvi

Check Also

18 दिन में 84 जगह धंसा यूपी का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, NHAI ने निर्माण कंपनी पर की कार्रवाई

-₹4700 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार मरम्मत, IIT खड़गपुर करेगी जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *