Breaking News

भावुक माहौल में स्थानांतरित बीएसए को दी विदाई

– नई बीएसए प्रिंसी मौर्या का हुआ भव्य स्वागत
– स्थानांतरित बीएसए भारती त्रिपाठी को विदाई देते शिक्षक।
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को जनपद की पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी भारती त्रिपाठी के सम्मान एवं विदाई समारोह तथा नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या के स्वागत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर के सैकड़ों शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, बीएसए कार्यालय एवं डायट स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अधिकारियों ने भारती त्रिपाठी की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। जनगणना कार्य में व्यस्तता के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक अपने पूर्व अधिकारी को विदाई देने के लिए पहुंचे, जिससे समारोह भावनात्मक और यादगार बन गया। समारोह में उपस्थित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षक प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और सम्मान प्रतीक भेंट कर पूर्व बीएसए को सम्मानित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारती त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए तथा शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया। डायट प्राचार्य आरती गुप्ता ने कहा कि भारती त्रिपाठी के साथ कार्य करने का अनुभव अत्यंत सुखद रहा है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि भविष्य में पुनः उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो। खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह, राजेश कटियार, रजनीश श्रीवास्तव, हौसला प्रसाद, दीप्ती रिछारिया, प्रवीण शुक्ल, पवन द्विवेदी और रत्नामणि मिश्रा ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने भी भारती त्रिपाठी के कार्यकाल को सराहा। संचालन अनुराग मिश्र ने किया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, सीपी शुक्ल, सुनील अग्निहोत्री, सारिका तिवारी, अलका रानी, प्रियंका दीक्षित, आलोक यादव, उमेश मौर्य, सुभाष मौर्य, अमरेंद्र कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, आदित्य पाण्डेय, अजमल नामूद, अरविन्द पटेल, बदरुद्दीन, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, उमा शंकर शुक्ल आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

आरक्षी से बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

  – एसपी ने माला पहनाकर किया सम्मानित – ईमानदारी, निष्पक्षता व समर्पण से नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *