नहर में पानी न आने से परेशान हो रहे किसान व जानवर

 

विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर गंगा नहर में पानी न आने से किसान परेशान है किसान मूंग कि फ़सल को पानी देने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है नरैनी गांव के सिन्टू सिंह और विष्णुदत्त द्विवेदी व सेल रहा गांव के लवकुश, अनिल, सुमेर सिंह गढवा गांव के नरेश यादव, नीरज, अनूप पाल सिलमी के सुभाष चन्द्र द्विवेदी, कमता प्रसाद, सिटकिहापर के डा० उमेश शर्मा और बुधई, सुरेश निहानपुर के उमेश सिंह एकौरा के विनोद सिंह, अमरनाथ, साजोल सिंह साहित आदि किसानो ने बताया है कि सभी गांव के तलाब सूख गये है नहर में पानी न आने से खेत में खड़ी मूंग कि फसल को पानी देते में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है वही छोटे बड़े बेजुबान जानवरों को भी पानी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं गंगा नहर विभाग के जेई सुरेश सचान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ किसानो ने पानी जरूरत की सूचना मिली है। अगले हफ्ते तक नहर में पानी छोड़ा जायेगा जिसमें किसानों व जानवरों कि समस्या खत्म हो जायेगी।

About NW-Editor

Check Also

पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ बाबू ने की स्व-गणना, लोगों से अपील

– नगर पालिका में स्वगणना करते पालिकाध्यक्ष। फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *