Breaking News

ब्लाक प्रमुख के अथक प्रयास से पेयजल आपूर्ति शुरू

 

विजयीपुर, फतेहपुर। विजयीपुर ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है। ग्रामीणों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा उनके घरों तक उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें गर्मी के इस मौसम में राहत मिली है। इस सराहनीय कार्य को समाजसेवी राजीव त्रिवेदी को जाता है जिनके निरंतर प्रयासों और समर्पण के कारण यह संभव हो सका। मंगलवार को गांव में विधिवत रूप से जल सप्लाई की शुरुआत की गई, जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। समाजसेवी ने बताया कि गांव में पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में रहकर कार्य को गति दी गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर घर को नल से जल मिले, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने भी पानी की सुविधा मिलने पर संतोष व्यक्त किया और सरकार व समाजसेवियों के प्रति आभार जताया। अब ग्रामीणों को कुएं हैंडपंप या दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *