फतेहपुर। पुरुषों में बढ़ती प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं को देखते हुए शहर के बाकरगंज स्थित ये एंड कंपनी, त्रिवेदी एंड कंपनी मेडिकल स्टोर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को निःशुल्क प्रोस्टेट परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कानपुर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. वी.के. मिश्रा मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
आयोजकों के अनुसार शिविर विशेष रूप से 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
शिविर में प्रोस्टेट रोग से ग्रस्त मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही यूरोफ्लोमेट्री (कंप्यूटर द्वारा पेशाब की धार की जांच), PSA जांच, ECG तथा ब्लड शुगर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा आवश्यक जांचों और ऑपरेशन पर विशेष छूट देने की बात भी कही गई है।
शिविर में डॉ. मोहर सिंह (फिजिशियन) भी मौजूद रहेंगे। वह मरीजों की शुगर, रक्तचाप एवं सामान्य बीमारियों से संबंधित निःशुल्क परामर्श एवं परीक्षण करेंगे।
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. वी.के. मिश्रा के अनुसार पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर और प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। 45 वर्ष की उम्र के बाद लगभग 50 प्रतिशत पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ जाती है, जबकि करीब 17 प्रतिशत में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
उन्होंने बताया कि पेशाब करने में रुकावट, पेशाब की पतली धार, रात में बार-बार पेशाब आना, जोर लगाकर पेशाब करना, पेशाब के बाद कतरे गिरना अथवा पेशाब रोकने में असमर्थता जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।
अस्पताल प्रशासन ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों तथा ऐसे परिवारों, जिनमें प्रोस्टेट (गद्दूद) की बीमारी का पूर्व इतिहास रहा है, से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 0512-4069900 अथवा व्हाट्सएप नंबर 7565027222, 7255540689 पर संपर्क किया जा सकता है।
News Wani
