Breaking News

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फतेहपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक

फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की टीम मथुरा-वृंदावन में आयोजित तृतीय स्वामी विवेकानंद ए ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने गई थी। प्रतियोगिता में फतेहपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में अंजलि मिश्रा ने स्वर्ण पदक, आयुषी यादव ने रजत पदक तथा सानिध्य कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि फतेहपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो रहा है। टीम के वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी, अवंतिका सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, शनाया श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, कुणाल साहू, अंश यादव, मोहम्मद जावेद एवं अनुराग कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कोच राजकुमार भारत वर्मा एवं रिचा राजपूत के मार्गदर्शन में टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम 9 जून को फतेहपुर वापस लौटेगी, जहां खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *