Breaking News

पक्का तालाब पर रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

– इंदल सिंह ने फीता काटकर क्रिकेट प्रेमियों को दी बड़ी सौगात
– पिच पर बल्ला चलाकर टूर्नामेंट का आगाज करते अतिथि।
खागा, फतेहपुर। नगर के पक्का तालाब मैदान पर रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में फतेहपुर की नामी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला फाइनल मुकाबला फतेहपुर ओमनी और पौली टीम के बीच खेला गया जिसमें ओमिनी फतेहपुर ने मैच जीता तो दूसरा मैच पक्का तालाब ने जीता। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि अधिवक्ता इंदल सिंह रहेंगे। इंदल सिंह खागा नगर पंचायत से पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जबकि फाइनल में फतेहपुर ओमनी का सामना पौली टीम से हुआ दोनों टीमों के कप्तान क्रमशः अजहर और सैफ थे जो बेहद रोमांचक मैच था। वही कई चर्चित स्टार खिलाड़ी भी मैदान टूर्नामेंट में मौजूद रहे जिनमें विनेश सिंह, विकास, आदिल, बेद जैसे स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं। जबकि युवाओं में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आयोजकों ने बताया कि पक्का तालाब मैदान की खेल प्रतिभाओं का गढ़ है। शीतकालीन टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। विजेता टीम फतेहपुर को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजक समिति ने खागा व आसपास के क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वो बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *