Breaking News

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फतेहपुर पुलिस का अभियान, मिशन शक्ति टीम ने गांव-गांव पहुंचकर किया जागरूक

फतेहपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। पुलिस टीमों ने उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और किसी भी परेशानी के समय तत्काल पुलिस सहायता लेने के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा हिंसा की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी। पुलिस टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के त्वरित एवं विधिक निस्तारण का भरोसा दिलाया।

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस ने महिलाओं एवं आमजन को आपात स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108 और बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया गया।

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना झिझक तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर लगाए सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप

खागा, फतेहपुर। धाता विकासखंड के आलमपुर गिरिया मजरे सुखनापुर निवासी ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *