Breaking News

देश के 20 नदी स्थलों पर बाढ़ का अलर्ट, यूपी-बिहार-असम में खतरे के संकेत; जल आयोग चिंतित

नई दिल्ली। केंद्रीय जल आयोग ( CWC ) ने शुक्रवार को  कहा कि देश भर में 20 नदी स्थलों को बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिनमें से असम में एक और बिहार में दो स्थान बाढ़ की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। बाढ़ की गंभीर स्थिति वाले स्थान असम के गोलाघाट में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित इलाके तथा बिहार के मुजफ्फरपुर और गोपालगंज में गंगा की सहायक नदियों क्रमश: बागमती और गंडक के तट पर स्थित हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि इन स्थानों पर जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

कई स्थानों पर बाढ़ की चेतावनी : कुल मिलाकर, केंद्रीय जल आयोग ने 20 स्थानों के लिए बाढ़ को लेकर चिंता जताई है, जिनमें मुख्य रूप से असम, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।  ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी प्रणालियां ज्यादातर उच्च-जोखिम वाले स्थानों पर हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नदी बाढ़ के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर नहीं पहुंची है। केंद्रीय जल आयोग ने 17 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति को असमान्य बताया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर बाढ़ की चेतावनी को बरकरार रखा गया।

About NW-Editor

Check Also

फर्जी IAS बनकर NEET छात्रा से दुष्कर्म का आरोप: पहले भी दो नाबालिगों का कर चूका है रेप

नई दिल्ली। एक NEET छात्रा से कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *