Breaking News

पूर्व सीएम के चाय की चुस्की पड़ी महंगी

– अधिकारी की आंखें टेढ़ी, चाय का लिया नमूना
– चौकी चौराहा पर दुकानदार से चाय लेते पूर्व सीएम अखिलेश यादव। फाइल फोटो
खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने के अल्लीपुर चौकी स्थित एक चाय की दुकान इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां आर्यन नाम के युवक की दुकान पर रुककर चाय पी थी। इस घटना के बाद से प्रशासन की नजरें इस दुकान पर टिक गईं।
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के दौरे के दौरान अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया और दुकान की गतिविधियों पर नजर रखी। इसी क्रम में दो दिन पहले खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पर पहुंचकर चाय का सैंपल लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि चाय एल्युमिनियम के बर्तन में बनाई जा रही है, जिसे स्वास्थ्य मानकों के अनुसार उचित नहीं माना जाता। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट में खामियां पाई जाती हैं तो दुकान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। यहां तक कि दुकान को सील करने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, दुकान संचालक आर्यन का कहना है कि वह वर्षों से इसी तरीके से चाय बना रहा है और उसे इस नियम की जानकारी नहीं थी। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा है। कुछ लोग इसे प्रशासन की सख्ती बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक दौरे के बाद बढ़ी निगरानी का परिणाम मान रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने उठाई वेतन वृद्धि व सुविधाओं की मांग

– समान कार्य के लिए समान वेतन व ईएसआई कार्ड किया जाए जारी – बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *