Breaking News

डांस में घराती-बराती भिड़े; दूल्हा हुआ गायब, जानिए फेरों तक की फिल्मी कहानी

 

हरपुर बुदहट क्षेत्र के भदेसरी गांव में शनिवार रात डांस को लेकर बरातियों और घरातियों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। जानकारी पुलिस को हुई तो एसआई प्रवीण कश्यप ने मामले में पहल की।  क्षेत्र के भदेसरी गांव में रविवार रात एक गांव में बरात आई थी। बरात अभी दरवाजे पर पहुंची थी कि डांस करने को लेकर बराती और घराती भिड़ गए।  विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हा आक्रोशित हो गया। वह शादी छोड़कर जाने की जिद पर अड़ गया।

इसके बाद वाहन बुलाकर घर के लिए निकल पड़ा। लोगों ने उसे मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी नहीं सुनी। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई प्रवीण कश्यप पुलिसकर्मियों के साथ दूल्हे के घर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे को संतकबीरनगर से मनाकर वापस लाए। फिर अपनी देखरेख में शादी संपन्न कराई और दुल्हन को विदा कराया। पुलिस की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हरपुर बुदहट पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।

 

About NW-Editor

Check Also

सुहागरात से पहले पति की हालत पर उठे सवाल, फिर ससुर ने की बहू से की गंदी बात- ; मामला पहुंचा पुलिस तक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *