Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष से मिला हनुमान चालीसा पाठ परिवार

– सम्मान समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
– भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात करते हनुमान चालीसा पाठ परिवार के लोग।
फतेहपुर। श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से उनके आवास पर मिला। पाठ परिवार के संरक्षक संजय सिंह, संचालक संदीप श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रमुख अनीष श्रीवास्तव व शक्ति केंद्र प्रभारी अंशु सिंह सेंगर ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए परिवार की ओर से प्रस्तावित वृहद धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने का आमंत्रण दिया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम की तिथि सभी सदस्यों की आम सहमति से जल्द ही घोषित की जाएगी। भेंटवार्ता के दौरान परिवार के सदस्यों में उत्साह व सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *