Breaking News

फतेहपुर में एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान तेज, स्वास्थ्य विभाग ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

फतेहपुर। एचआईवी-एड्स के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुरू हुई रैली को सीएमओ डॉ. यूबी सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार और एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली जिला अस्पताल चौराहा होते हुए जिला क्षय रोग केंद्र पहुंची, जहां इसका समापन जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस दौरान लोगों को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक रहने और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देने का संदेश दिया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से बचाव के लिए सही जानकारी का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने रैली में शामिल डायट से आए छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चंद्र, जनकल्याण महासमिति के अजय चौहान, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत नारायण, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद नसीम, टीबी-एचआईवी कोऑर्डिनेटर मोहम्मद फैज, पीपीएम राकेश, भद्दास और कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के किशुनपुर में सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर एसटीएफ की कथित कार्रवाई से मचा हड़कंप

खागा, फतेहपुर। किशुनपुर कस्बे में सर्राफा कारोबारी रमेश अग्रवाल के यहां एसटीएफ की कथित दबिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *