फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व विधायक विक्रम सिंह के कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आवास योजना के लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा के मूल भाव को जन-जन तक पहुंचाने के साथ इसे शासन की कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन की भावना से जुड़ा है। इसी सोच के तहत समाज के पिछड़े, वंचित और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पात्र परिवारों को आवास समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाना, उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को धरातल तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही दीप भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को भोजन कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अभिषेक शुक्ला, सुशील तिवारी बच्चा, विवेक तिवारी, विनोद गौतम, संतोष पटेल, बलराम लोधी, अखिलेश चौहान, प्रशांत सिंह गौतम, बलकेश, आदित्य, जय यादव, लक्ष्मी लोधी, संतोष दीक्षित, राम प्रकाश गुप्ता, शुभम गुप्ता, दीपक बाल्मीकि, बाबूराम, सफील अहमद, वंदना देवी, हसीना बेगम, शुभम त्रिपाठी, ऋषभ गुप्ता, आदर्श सिंह, रेखा, सुनैना देवी, हुस्ना बानो, कमलेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
News Wani
