Breaking News

व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सीसीटीवी और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

फतेहपुर। व्यापारियों की सुरक्षा एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की निगरानी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके यथासंभव शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और व्यापारियों से जुड़े विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने व्यापारियों से कहा कि दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय सुचारु रूप से संचालित रहें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ व्यापारियों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है।

बैठक के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और विभिन्न सुझाव रखे। एसपी ने सभी सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर समेत संबंधित पुलिस अधिकारी और व्यापार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के नए शोरूम की शुरुआत, विधायक विकास गुप्ता ने किया उद्घाटन

फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रुद्रांश ईवी मोटर्स का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *