फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यालय में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन, उनके शिल्प कौशल और निर्माण क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का दिव्य शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने देवताओं के लिए महल, भवन, अस्त्र-शस्त्र और दिव्य नगरों का निर्माण किया। भगवान विश्वकर्मा निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को मेहनत, हुनर और सृजन की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस दौरान प्रेमनाथ विश्वकर्मा, श्रीचंद्र विश्वकर्मा, राजकरन विश्वकर्मा, गिरजा शंकर विश्वकर्मा और लखन विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता जगदीश सिंह, डॉ. रामनरेश पटेल, राम किशोर प्रजापति, अरुणेश पांडेय, डीजी कुशवाहा, मनोज यादव, सुनील उमराव, सुशील दोषी, चंदन पाल, आरती पाल, नंदू पाल, हीरा लाल साहू, ज्ञान सिंह, सुहैल खान, हेमू, रिशु तिवारी, राजबाबू यादव, अनिल यादव, नागेंद्र यादव, कामता प्रसाद, विमलेश पटेल, अजय लोहिया, शैलेंद्र मिश्रा, शिव सिंह, राम भवन आदि मौजूद रहे।
News Wani
