Breaking News

फतेहपुर के 34 वार्डों में सफाई व्यवस्था होगी मजबूत, नगर पालिका ने 8.78 लाख की सामग्री बांटी

फतेहपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने 34 वार्डों के लिए करीब 8.78 लाख रुपये की सफाई सामग्री खरीदी है। गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट एवं अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने नगर पालिका परिसर में 34 वार्डों के सफाई नायकों को आवश्यक सफाई उपकरण वितरित किए।

राज्य वित्त आयोग/निकाय अंश के अंतर्गत स्वीकृत 8 लाख 78 हजार 200 रुपये की धनराशि से खरीदी गई सामग्री में फावड़ा, फावड़ी, पांखी, झाड़ू, तसला, बाल्टी, तलवार, गैती, साबड़ सहित सफाई कार्य में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार सफाई सामग्री उपलब्ध होने से वार्डों में तैनात सफाई कर्मचारियों को काम के दौरान आवश्यक संसाधन मिल सकेंगे। इससे सफाई कार्य को गति देने और वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही सभी वार्डों में नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उपलब्ध उपकरणों का बेहतर उपयोग करते हुए वार्डों में सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की अपील की।

अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा न होने दी जाए।

इस मौके पर सभासद शादाब अहमद, विनय तिवारी, अरुण कुमार यादव, अतिश पासवान, संजय श्रीवास्तव, सुशील यादव, शाबिर, पवन द्विवेदी प्रतिनिधि, संतोष पटेल प्रतिनिधि, गुड्डू यादव प्रतिनिधि, विवेक नागर प्रतिनिधि, राम सिंह पटेल प्रतिनिधि, शहजाद अनवर, अयाज अहमद, मोहम्मद अहमद, रितिक पाल प्रतिनिधि, आफताब अहमद प्रतिनिधि, मुन्नी लाला प्रतिनिधि सहित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, केआर चंद्राकर, स्वास्थ्य लिपिक गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के नए शोरूम की शुरुआत, विधायक विकास गुप्ता ने किया उद्घाटन

फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रुद्रांश ईवी मोटर्स का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *