Breaking News

पति ने मॉडल के किए टुकड़े, फ्रिज से कटे हुए पैर बरामद

 

 

हॉन्गकॉन्ग में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां मशहूर मॉडल एबी चोई के पूर्व पति ने उनकी हत्या करने के बाद शरीर के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने घर के फ्रिज से एबी के कटे हुए पैर बरामद कर लिए हैं। बाकी बॉडी पार्ट्स को खोजा जा रहा है। मीट स्लाइसर, इलेक्ट्रिक कटर और कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

28 साल की चोई 22 फरवरी से लापता थीं। पुलिस ने 24 फरवरी को उनके घर की तलाशी ली। इस दौरान फ्रिज से उनके कटे हुए पैर मिले। हत्या के आरोप में 25 फरवरी को एबी के पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ करके बाकी बॉडी पार्ट्स की तलाश की जा रही है।

पति के माता-पिता भी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि एबी के पूर्व पति एलेक्स क्वांग के साथ ही उसके माता-पिता और छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सुपरिन्टेंडेंट एलन चुंग ने कहा- हम शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक घर की तलाशी लेने पहुंचे थे। यहां हमें एबी का आइडेंटिटी कार्ड, क्रेडिट कार्ड और उनका अन्य सामान मिला। हमने और तलाशी ली तो फ्रिज में उनके कटे हुए पैर मिले।

बर्तन में ह्यूमन टिश्यू मिले: पुलिस
पुलिस ने कहा कि ये मर्डर काफी प्लानिंग के साथ किया गया था। पुलिस सुपरिन्टेंडेंट एलन चुंग ने कहा- घर में घुसने के साथ ही हम समझ गए थे कि हम किसी क्राइम सीन पर हैं। हमें घर से ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिनसे समझ आता है कि ये प्लान्ड मर्डर था। घर की दीवारें कपड़ों से ढंकी हुई थीं, ताकि दीवार पर खून के निशान न पड़ें।

उन्होंने कहा- इसके अलावा हमें फेस शील्ड, रेनकोट, ग्लव्ज भी मिले हैं। ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर लगा खून आसानी से साफ हो जाता है। हमें कुछ बर्तनों में ह्यूमन टिश्यू भी मिले हैं। घर पर कोई फर्नीचर भी नहीं था। यहां मानव शरीर को काटने वाले कई टूल्स मौजूद थे। घर खरीदने में भी ऐसे लोगों ने मदद की थी, जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

About NW-Editor

Check Also

तमिलनाडु में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब दुकानें बंद होंगी, CM विजय का बड़ा ऐलान

तमिलनाडु में जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने बड़ा फैसला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *