Breaking News

गाजियाबाद में ग्रीन सूटकेस से मिली महिला की लाश, बहता खून और सिकुड़ी लाश ने खोले हैवानियत के राज

 

गाजियाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका के पास से नहर के किनारे एक सूटकेस में महिला का शव मिला है. महिला की उम्र लगभग 26 साल बताई जा रही है. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस को दी. अधिकारियों के मुताबिक, पहली नजर में महिला से रेप के बाद हत्या का मामला लग रहा है. हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही पुलिस को सच्चाई का पता लगेगा.

पुलिस अभी तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है. आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और हुई. शव ठिकाने लगाने के इरादे से आरोपी नहर के पास सूटकेस छोड़ गए. एसएपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेहटा हाजीपुर से बंधला को जाने वाले नहर रोड के किनारे एक सूटकेस में डेड बॉडी पड़ी है. मौके पर पुलिस की फील्ड यूनिट को बुलाया गया.

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल जुटाकर अपने साथ ले गई. सूटकेस में महिला का जो शव मिला है, उसके पैरों में बिछिया थी. महिला सिंदूर लगाए हुए थी. ऐसे में महिला का शादीशुदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जिस सूटकेस में महिला का शव मिला है, वो हरा रंग का है. सूटकेस में महिला का गर्दन पूरी तरह से मुड़ा हुआ था. उसके नाक और मुंह से खून निकल रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ मारपीट भी हुई है. पुलिस को शक है कि उसके साथ रेप भी हुआ है. एसपी ने बताया कि आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है. सूटकेश में लाश को कौन लाकर फेंका, उसका पता लगाया जा रहा है.

About NW-Editor

Check Also

हत्या से पहले क्या हुआ था? गाजियाबाद केस में नातिन का बड़ा खुलासा

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव रावली कला में शनिवार तड़के 80 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *