महाराष्ट्र के रायगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, 26 घायल – एक ने तोड़ा दम!

 

महाराष्ट्र के पनवेल में रविवार देर रात कर्नाळा खिंड घाट में एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक प्राइवेट यात्री बस पलट गई। हादसे का शिकार हुई ओमकार ट्रैवल्स बस में कुल 49 यात्री सवार थे। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक यात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमोल तळवलकर के रूप में हुई है।

यह प्राइवेट बस मुंबई से कोकण (रत्नागिरी/सिंधुदुर्ग) की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यहां रात करीब 11 बजे कर्नाळा घाट में उतरते समय बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। बस में फंसे लोगों को तुरंत निकालने का कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों को इलाज जारी है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने की वजह से बस चालक सुनील गुरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हादसे के बाद से ड्राइवर फरार है। “यह बहुत ही दुखद घटना है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे खतरनाक घाट मार्गों पर वाहन चेकिंग और सुरक्षा नियमों को और सख्ती से लागू करे। घायलों को समय पर मदद मिले, इसके लिए हम संबंधित विभागों के संपर्क में हैं।”

About NW-Editor

Check Also

रेप के आरोप में मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार: दफ्तर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, बड़े चेहरों से जुड़े खुलासों से हड़कंप

खुद को कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ और भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात उर्फ स्वघोषित कैप्टन को नासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *