Breaking News

भीषण गर्मी में जन उद्योग व्यापार मंडल ने बांटा शर्बत, राहगीरों को मिली राहत

फतेहपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई द्वारा गुरुवार को ऐतिहासिक नगरी हसवा में शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट संगठन के नगर कार्यालय के सामने आयोजित किया गया, जहां आम जनमानस और राहगीरों को शर्बत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में समाजसेवा के छोटे-छोटे प्रयास लोगों को बड़ी राहत दे सकते हैं। संगठन आगे भी जनहित के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में उदयभान सिंह सेंगर, रामलखन सिंह, पंकज सिंह, मंजेश केसरवानी, धर्मेंद्र सिंह, उमेश कुमार, ब्रजेश सिंह, विजय सेंगर, अरुण कुमार, राजेश कुमार, सौरभ सेंगर, गोपी साहू, कुलदीप सिंह, कच्छू सिंह, राजवीर, जावेद, राजेंद्र, ज्ञान प्रकाश, राजकुमार, कौशलेंद्र प्रसाद, दीपू, बुद्धसेन, शिवनारायण, शंभूनाथ, महेंद्र प्रताप, अश्वनी गौड़, कृष्ण मोहन, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी राजा सिंह कछवाह, जिला प्रवक्ता, जन उद्योग व्यापार मंडल फतेहपुर द्वारा दी गई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिलेभर में महिलाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *