Breaking News

“चॉकलेट के डिब्बों में छिपाकर लाई जा रही थी सोने की खेप, IGI एयरपोर्ट पर 396 ग्राम गोल्ड पाउडर जब्त”

दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने रियाद से आए दो यात्रियों के पास से चॉकलेट के पैकेटों में छिपाकर लाया गया 396 ग्राम तस्करी का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को ”स्पॉट प्रोफाइलिंग” के आधार पर ग्रीन चैनल पर रोका गया।  जांच के दौरान दोनों यात्रियों के सामान को एक्स-रे परीक्षण के लिए भेजा गया।

बयान में कहा गया कि स्कैनिंग के दौरान यात्रियों के चॉकलेट के पैकेटों के भीतर ”संदिग्ध तस्वीरें” दिखाई दीं, जिसके बाद सोने का पाउडर छिपाए जाने की आशंका के चलते पैकेट जब्त कर विस्तृत जांच के लिए भेजे गए। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से चॉकलेट के भीतर छिपाकर रखा गया 999.9 शुद्धता वाला कुल 396 ग्राम सोना बरामद किया गया। यह सोना 200 ग्राम और 196 ग्राम के दो हिस्सों में था। बयान में कहा गया कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत सोना जब्त कर लिया गया है और यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम में लगी आग, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला; दमकल ने पाया काबू

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एम ब्लॉक मार्केट में एक जिम की पहली मंजिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *