Breaking News

“हैवान बना पिता: 16 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके”

लखनऊ: पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से बक्से और बैग में महिला की टुकड़ों में लाश मिली थी. लाश का सिर गायब था. इस मामले में जीआरपी ने बड़ा खुलासा किया है. जीआरपी ने बताया कि पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर शव को टुकड़ों में काट कर ठिकाने लगाया था. सिर को गांव के ही तालाब में फेंक दिया था, जबकि शरीर के पांच अन्य हिस्सों को बोरी में भरकर बक्से और बैग में पैक कर दिया. इसके बाद छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रखकर निकल गया था. जीआरपी के मुताबिक, हिंदू लड़के से मोबाइल पर बात करने से पिता नाराज था. जीआरपी पुलिस ने आरोपी पिता को कुशीनगर से गिरफ्तार किया है.
दरअसल, पिछले दिनों लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की एक बोगी में बक्से और बैग में मिले शव के टुकड़ों मिले थे. इस मामले में पुलिस के सामने चुनौती यह थी कि सिर गायब था. मृतका की शिनाख्त मुश्किल थी. लेकिन जीआरपी ने सीसीटव फुटेज के सहारे संदिग्ध की पहचान की. जीआरपी की छानबीन में आरोपी की पहचान कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर गांव निवासी बिग्गन अंसारी के रूप में हुई. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. मृतका की पहचान शब्बा के रूप में हुई है. शब्बा 12वीं कक्षा की छात्रा थी.

हिंदू युवक से बात करती थी शब्बा

पुलिस के मुताबिक, शब्बा एक हिंदू युवक से फोन पर बात करती थी. पिता बिग्गन अंसारी को इस बात की जानकारी थी और वह बार-बार बेटी को मना करता रहा. जब बेटी ने बात नहीं मानी तो पिता आग बबूला हो गया. क्योंकि, आरोपी के दो अन्य बेटियों ने पहले ही प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे वह और अधिक आशंकित था कि शब्बा भी वैसा ही रास्ता न अपनाए. इसलिए उसने हत्या की पूरी साजिश रची.

बहन, बहनोई के साथ मिलकर रची साजिश

About NW-Editor

Check Also

“उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज को लेकर फिर गरमाई राजनीति”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज पढ़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *