Breaking News

महंगाई, भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न के खिलाफ सपाईयों का प्रदर्शन

– राष्ट्रपति के नाम सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन
– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो0 आजम खान व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह मौर्य की अगुवई में फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। डीजल-पेट्रोल और घरेलू गैस के दामों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। उन्होंने मांग की कि ईंधन की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और कच्चे तेल के आधार पर मूल्य निर्धारण लागू हो। ज्ञापन में महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न, बलात्कार की घटनाओं, तहसीलों और थानों में कथित भ्रष्टाचार, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों, नीट पेपर लीक मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा नौकरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। साथ ही अपहरण और हत्या जैसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। सपा नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा0 अमित पाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आशीष नामदेव, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार श्रीमाली, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अकील अहमद, विमल यादव, नरेश कोरी, छात्र सभा के युवा जिलाध्यक्ष सुशील यादव, राहुल लोधी एडवोकेट, ओवैस फारूकी, ऐनुल हसन, महेन्द्र निषाद, प्रदीप सोनकर, मजहर हुसैन एडवोकेट, गोलू, सत्य प्रकाश यादव, रणविजय सिंह यादव, धीरेन्द्र मौर्य, अजय चौधरी, अय्यूब खां भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

– राज्यकर विभाग व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक – व्यापार मंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *