Breaking News

विद्यालय में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल फतेहपुर में विष्व शान्ति के लिए गठित इकाई सहस्र शीर्षा देवी मण्डल के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ वैदिक गुरु परम्परा पूजन एवं भावातीत ध्यान के सामूहिक अभ्यास से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। विष्व भर की महिलाओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान व उनका गौरव बनाये रखाने हेतु प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है। अनन्त काल से महिलाओं की सहभागिता राष्ट्र निर्माण में रही है। जीवन के हर क्षेत्र में महिलायें अपना योगदान देकर समाज को मजबूती प्रदान कर रही है। महिलाओं के प्रति सुरक्षा सम्मान व उन्हें स्वावलम्बन देकर समाज व राष्ट्र में सुख शान्ति व समृद्धि सम्भव है। यह दिन हमें प्रेरणा देता है कि महिलाएं त्याग व तपस्या की साक्षात् प्रतिमूर्ति है। उनके प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हुये इदय से उन्हें नमन करना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

सभासद ने एमआरआई मशीन के लिए छेड़ी मुहिम

– डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *