Breaking News

इंस्टा वाला इश्क़: ऑनलाइन प्यार में बच्ची और पति भूल बैठी विवाहिता

 

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो तीन साल की बच्ची और पति को छोड़कर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। हैरान करने वाला मामला बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र से सामने आया है।  थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का इंस्टाग्राम से जिला सहारनपुर के एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। चोरी छुपे दोनों मिलते रहे। पति को जब यह जानकारी हुई तो उसने पत्नी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। बात थाने तक पहुंची तो पुलिस ने युवती और उसके पति को बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने साफ लिखकर दे दिया कि वह पति और और बच्ची से कोई संबंध नहीं रखेगी। पत्नी की जिद के आगे पति हार गया। उसने कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है तो यहां से चली जाए। इसके बाद युवती ने फोन पर बात कर प्रेमी को थाने पर बुला लिया। पुलिस ने उसकी सहमति व पति की सहमति के बाद प्रेमी के साथ युवती को भेज दिया। यह मामला रविवार को इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

 

About NW-Editor

Check Also

इंतजार खत्म, जाम से मिली आजादी! 10 दिन पहले खुले चौपुला ओवरब्रिज का विधायक ने किया शुभारंभ, लोगों को मिली बड़ी राहत।

बरेली। चौपुला ओवरब्रिज शहरवासियों के लिए खोल दिया गया। बुधवार सुबह कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *