खेलते समय लापता हुए बच्चे को कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में खोज निकाला

फतेहपुर। घर के बाहर खेलते समय लापता हुए मासूम को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह घंटे में खोज निकाला हैं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी इस्माइल का छह वर्षीय पुत्र शादिक गुरुवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह लापता हो गया। देर रात तक परिजन बच्चे को खोजते रहे लेकिन बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजन कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने लिखित शिकायत पुलिस से की। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, एसएसआई संतोष सिंह और उनकी टीम फोटो लेकर तत्काल बच्चे को खोजने में जुट गई। 6 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शुक्रवार की सुबह टीम ने कचेहरी से बच्चे को सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया हैं। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कोतवाली पुलिस का आभार जताया हैं।

About NW-Editor

Check Also

चौथे बड़े मंगल पर पूर्व सैनिकों ने पिलाया शरबत

– पावर ग्रिड कारपोरेशन में हुआ भजन व कीर्तन – पावर ग्रिड कारपोरेशन के बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *